बरेली, फरवरी 6 -- फरीदपुर, संवाददाता। कैशलेश चिकित्सा सुविधा देने के निर्णय से शिक्षामित्रों में खुशी की लहर है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने एमएलसी कुंवर महाराज सिंह को फूलमाला व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही प्रदेश सरकार को मुख्यमंत्री से संबोधित आभार पत्र सौंपा। इसके साथ ही शिक्षामित्रों ने मानदेय बढ़ाने की मांग उठाई। प्रदेश संगठन मंत्री कौशल कुमार सिंह ने एमएलसी से विधानसभा सत्र शुरू होने से पूर्व होने वाली जनप्रतिनिधियों की बैठक मे शिक्षामित्रों के लिए भी उचित मानदेय वृद्धि करने का प्रस्ताव रखने का अनुरोध किया। यहां जिलाध्यक्ष कपिल यादव, जसवीर यादव, अनिल कुमार, नरेश कुमार, विजय लक्ष्मी, रीता गुप्ता, रजनी देवी, सोनी अंसारी, स्नेहलता सागर, रूबी सहित पदाधिकारीगण मौजूद रहे।।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.