अंबेडकर नगर, फरवरी 1 -- अम्बेडकरनगर। शिक्षामित्र शिक्षक संघ की बैठक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम चंदर मौर्य ने कहा कि शिक्षामित्रों का मानदेय प्रतिमाह भुगतान किया जाए तथा उन्हें मूल विद्यालय में समायोजित किया जाए। कहा कि समस्याओं को निराकरण न किया गया तो संगठन जिला मुख्यालय पर आंदोलन करने को बाध्य होगा। बैठक सुरेन्द्र कुमार यादव, सौरभ उपाध्याय, रमेश कुमार, बदरी तिवारी, संगीता वर्मा व अन्य शिक्षामित्र मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...