मिर्जापुर, जनवरी 4 -- मिर्जापुर,संवाददाता। आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से रविवार को नगर के सिविल लाइन रोड स्थित सिटी क्लब सभागार में बेसिक शिक्षा में शिक्षामित्रों की भूमिका एवं भविष्य विषयक गोष्ठी,अवकाश प्राप्त शिक्षामित्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह और में गोष्ठी में शिरकत करने के लिए ठंड की परवाह न करते हुए जिले भर से शिक्षामित्र पहुंचे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और प्रदेश में शिक्षामित्रों बड़े पैराकार रहे चित्रकूट जनपद के मानीकपुर के पूर्व विधायक आनंद शुक्ल,एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमरेंद्र दुबे ने बेसिक शिक्षा में शिक्षामित्रों की भूमिका एवं भविष्य विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए हमेशा आशावादी बने रहने को शिक्षामित्रों को प्रेरित किया। गोष्ठी के बाद सेवा से अवकाश ग्रहण करने वाले शिक्षामित्रों क...