पीलीभीत, दिसम्बर 17 -- पीलीभीत। आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन की जिला कार्यालय पकड़िया नौगवां पर बैठक आयोजित की गई, जिसमें शिक्षामित्रों के स्थानांतरण व समायोजन किए जाने के संबंध में विचार विमर्श किया गया। स्थानांतरण के बारे में शासन ने आदेश जारी कर दिया है। बैठक में जिलाध्यक्ष राम सिंह राठौर ने कहा कि स्थानांतरण आदेश में आवेदन करने की तिथि नहीं दी गई है और न ही अंतिम तिथि का उल्लेख है। सभी शिक्षामित्र 40 से 55 या उसके ऊपर के हैं। सौ से अधिक शिक्षामित्र रिटायर हो चुके हैं। रिटायर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि महिला शिक्षामित्र के पति नगर में रहते हैं तो वह शिक्षामित्र नगर में जा सकेगी। इस बारे में कोई उल्लेख नहीं है। प्रथम चरण में कौन से शिक्षामित्र और दूसरे चरण में कौन से शिक्षामित्र आएंगे। यह स्पष्ट नहीं किया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.