बाराबंकी, फरवरी 20 -- बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अनुदेशक बाद अब शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाए जाने से शिक्षा मित्रों में खुशी है। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय द्वारा जिला पंचायत कार्यालय बाराबंकी में अनुदेशक एवं शिक्षक संघ के पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर मुख्यमंत्री के इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिवाकर अवस्थी, प्रदेश प्रवक्ता नीरज पांडे, संगठन मंत्री अमरीश यादव सहित अन्य पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.