नई दिल्ली, फरवरी 21 -- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के शिक्षा विभाग की रीढ़ माने जाने वाले लाखों शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि करने का बड़ा निर्णय लिया है। विधानसभा में मुख्यमंत्री द्वारा किए गए इस ऐलान का प्रदेश भर में चहुंओर स्वागत किया जा रहा है। शिक्षक संगठनों और शिक्षाविदों ने इसे न केवल आर्थिक सहायता, बल्कि शिक्षामित्रों के गिरते मनोबल के लिए 'संजीवनी' करार दिया है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को विधानसभा में ऐलान किया कि शिक्षा मित्रों का मानदेय 10 हजार रुपये से बढ़ा कर 18 हजार रुपये और अनुदेशकों का मानदेय 9 हजार से बढ़ाकर 17 हजार रुपये होगा। शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों को यह बढ़ा हुआ मानदेय अप्रैल से दिया जाएगा। प्रदेश में करीब 1.43 लाख शिक्षा मित्र और 27 हजार अनुदेशक हैं।नौ वर्षों का लंबा इंतजार हुआ खत्म उत्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.