मोतिहारी, फरवरी 19 -- आदापुर,एक संवाददाता।प्रखण्ड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गुलरिया के जर्जर भवन और टेंट में चल रही पढ़ाई को लेकर हिंदुस्तान दैनिक में प्रकाशित खबर के बाद महत्वपूर्ण पहल की गयी है। क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा द्वारा मामले को गंभीरता से उठाए जाने के बाद राज्य के शिक्षामंत्री सुनील कुमार ने विद्यालय के लिए नए भवन निर्माण की घोषणा की है। मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कर अगले दस माह के भीतर पूरा कराया जाए, ताकि बच्चों को सुरक्षित और व्यवस्थित शैक्षणिक वातावरण मिल सके।ज्ञात हो कि विद्यालय का पुराना भवन अत्यंत जर्जर हो चुका है, जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई टेंट में कराई जा रही थी। लगभग दो सौ से अधिक छात्र-छात्राएं मौसम की मार झेलते हुए अस्थायी व्यवस्था में पढ़ने को मजबूर थे। ...