संतकबीरनगर, अक्टूबर 31 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में गांव के विकास के लिए शासन की ओर से अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। शिक्षा-स्वनस्थ्य के साथ शुद्ध पेयजल, गांव को साफ सुथरा रखने व पंचायत सचिवालय से लोगों का जन सुविधा देने के लिए हर उपाय किया जा रहा है। वहीं इसके विपरीत सेमरियावां ब्लॉक के इनायतपुर में विकास की हालत खस्ताहाल हैं। गांव की सड़कें बदहाल हो गई हैं। गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य की सुविधाएं नदारद हैं। गांव की सफाई व्यवस्था काफी खराब है। जगह-जगह गंदगी का ढेर लगा हुआ है। ग्रामीणों के लिए शुद्ध पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है। गांव में जगह-जगह गंदगी का अम्बार लगा हुआ है। गंदगी व जलभराव के चलते गांव के लोग नारकीय जीवन यापन करने पर मजबूर हैं। सेमरियावां ब्लॉक के इनायतपुर गांव की आबादी करीब 2000 के पार है। 2015 के पहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.