देहरादून, मई 3 -- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि उत्तराखंड नेपाल में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों में सहयोग देगा। शनिवार को नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रांत के मुख्यमंत्री कमल बहादुर शाह के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने यह आश्वासन दिया। कैंट रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने भारत और नेपाल के मित्रतापूर्ण संबधों और सीमावर्ती क्षेत्रों में सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया। साथ ही सीमावर्ती जिलों में आपसी समन्वय से विकास कार्यों को गति देने, सांस्कृतिक और धार्मिक संबंधों को बढ़ावा देने, पर्यटन विकास एवं आपदा प्रबंधन सरीखे महत्वपर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड और नेपाल की सामाजिक और सांस्कृतिक व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.