एटा, अक्टूबर 12 -- महिलाओं, बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन को चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-05 में रविवार को एसएसपी श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में जनपदीय पुलिस ने बालिकाओं, महिलाओं को संवाद कर जागरूक किया। महिला बीट पुलिस अधिकारियों ने गांव, कस्बा, बस स्टेंड सहित सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर जागरुक किया। महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में चौपाल का आयोजन किया। महिला कांस्टेबल ने वुमेन पॉवर हेल्पलाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एंबुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 के बारे बताया। इसके साथ ही गुड टच, बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराधों के बारें में बताया। साइबर अपराध होने पर हेल्पलाइन-1930 पर कॉल करें। नशा मुक्ति अभियान के तहत नशे के दुष्परिण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.