हापुड़, मार्च 20 -- निजी स्कूल में वारदात करते हुए शरारती तत्व कई जगह आग लगाकर महत्वपूर्ण दस्तावेज और हजारों की नगदी, चैकबुक समेत अन्य सामान लेकर रफूचक्कर हो गए। गांव बहादुरगढ़ में संचालित हो रहे एक निजी स्कूल में शरारती तत्वों ने रात के अंधेरे में बड़ी वारदात कर दी। स्कूल संचालक नरेंद्र सिंह ने थाने में शिकायती पत्र दिया है, जिसमें उल्लेख किया है कि स्कूल में देर रात को शरारती तत्वों द्वारा वारदात कर दी गई है। आसपास में रहने वालों की सूचना पर उसने स्कूल पर पहुंचकर देखा तो ताले टूटे होने के साथ ही अंदर रखा सारा सामान इधर उधर बिखरा हुआ पड़ा था। स्कूल के अंदर कई जगह आग लगाए जाने से राख भी पड़ी हुई थी। गहनता से निरीक्षण करने पर स्कूल में रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ ही फायर सिलेंडर, बैट्री, पांच हजार की रकम और चैक बुक भी गायब मिली है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.