मुजफ्फरपुर, जनवरी 8 -- पारू। व्यापार मंडल कार्यालय परिसर में गुरुवार को जयंती पर पूर्व मंत्री नवलकिशोर सिंह को याद किया गया। भाजपा नेता सह पारू व्यपार मंडल के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सिंह ने कहा कि सहकारिता से लेकर शिक्षण संस्थान खुलवाने में उनका अहम योगदान रहा। वहीं, साइबर डीएसपी सह प्रभारी सरैया एसडीपीओ हिमांशु कुमार ने उनके तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित की। इस मौके पर ओमप्रकाश कुमार सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव ओझा, रोहिचंद्र ठाकुर, मनोरंजन शर्मा, रामस्वरूप चौधरी, सत्यनारायण भगत आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.