विकासनगर, जनवरी 13 -- पछुवादून के शिक्षण संस्थानों में मंगलवार को लोहड़ी पर्व की धूम रही। छात्र-छात्राओं के साथ ही शिक्षकों ने भी लोहड़ी जलाकर एक दूसरे को तिल गुड़ का प्रसाद बांटा। शिवालिक एकेडमी में प्री प्राइमरी और प्राइमरी वर्ग के नौनिहालों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेष आकर्षण के रूप में प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिकाओं द्वारा एक सुंदर नाट्य प्रस्तुति दी गई, जिसमें लोहड़ी पर्व की विशेषताओं एवं उसके सांस्कृतिक महत्व की जानकारी बच्चों को दी गई। इसके उपरांत सभी अध्यापिकाओं द्वारा सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिससे संपूर्ण प्रांगण उत्साह एवं उमंग से भर उठा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.