अलीगढ़, दिसम्बर 20 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा नेत्री व हिंदू महासभा की पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साध्वी प्राची ने शुक्रवार को अलीगढ़ में कहा कि हिजाब शिक्षण संस्थानों में प्रतिबंधित होना चाहिए। चेहरा छिपाकर लोग क्या दर्शाना चाहते हैं। डिग्री कौन ले रहा, वोट कौन डालने जा रहा इससे साफ पता चलेगा। शुक्रवार को बुलंदशहर से एटा जाते समय साध्वी प्राची कुछ देर के लिए अलीगढ़ रुकी थीं। यहां पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जब अशोक गहलोत ने एक महिला का घूंघट उठाया, तो तारीफों के पुल बांधे गए, लेकिन जब नीतीश कुमार ने डिग्री देते समय हिजाब हटवाया तो सिस्टम को चोट पहुंच गई। कहा कि देखना होगा कि हिजाब के पीछे डिग्री लेने वाली महिला कौन है? स्पष्ट रूप से कहा कि हिजाब हटना जरूरी है और कॉलेजों में इसे प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। साध्वी प्राची ने ...