बलिया, जनवरी 28 -- बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस उल्लास के साथ मनाया गया। कुलपति प्रो. संजीत गुप्त ने विश्वविद्यालय परिवार, सम्बद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य, प्रबंधक, प्राध्यापक, छात्र-छात्राओं और जनपदवासियों को शुभकामनाएं दीं। कुलपति प्रो. गुप्त ने कहा कि भारतीय संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ, यह समता, न्याय और बंधुता के मूल्यों पर आधारित है, जो भारत की विविधता को एकता में बांधता है। उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं संविधान सभा के सदस्यों को नमन किया। अंत में उन्होंने संविधान के सम्मान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर एसएल पाल, डॉ नीरा गुप्ता, साहेब दूबे, प्रो. ब्रजेश कुमार सिंह, डॉ. पुष्पा मिश्रा, डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. अजय कुमार चौबे, डॉ. वि...