धनबाद, नवम्बर 14 -- महुदा। महुदा क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में शुक्रवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूलों में बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पुना महतो स्मारक उच्च विद्यालय महुदा मोड़ में बच्चो के बीच खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अतिथियों एवं शिक्षकों ने इस विशेष दिन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को उनके अधिकारों और देश के भविष्य में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के संस्थापक शंकर रवानी ने कहा कि यह दिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ...