गुड़गांव, जनवरी 12 -- गुरुग्राम। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर गुरुग्राम में राष्ट्रीय युवा दिवस उत्साह और प्रेरणा के साथ मनाया गया। द्रोणाचार्य सरकारी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को नैतिक मूल्यों, राष्ट्रप्रेम, आत्मनिर्भरता और सकारात्मक जीवन दृष्टि का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या प्रो. डॉ. प्रवीण फोगाट ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं को दिशा देने वाले हैं। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे आत्मविश्वास, अनुशासन और सेवा भावना के साथ समाज व राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। गायत्री परिवार द्वारा प्रस्तुत प्रेरक विचारों और संदेशों से छात्रों में ऊर्जा और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का भाव जागृत हुआ। कार्यक्रम का समापन युवाशक्ति के उत्थान और राष्ट्रहित के स...