मैनपुरी, दिसम्बर 5 -- मैनपुरी। शहर के कु. आरसी महिला महाविद्यालय में एनएसएस इकाई की संयुक्त इकाई द्वारा सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीरता विकसित करना तथा उन्हें जागरूक नागरिक के रूप में प्रेरित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डा. शेफाली यादव ने किया। प्राचार्य ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियम केवल काग़ज़ी बातें नहीं, बल्कि हर व्यक्ति के जीवन से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं। सुरक्षा जागरूकता की शुरुआत शिक्षण संस्थानों से होती है और आप सभी इसके सशक्त माध्यम बन सकती हैं। निबंध प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हेलमेट के महत्व, सीट बेल्ट के प्रयोग, तेज़ रफ्तार के दुष्परिणाम, मोबाइल का वाह...