शामली, जनवरी 27 -- जिलेभर में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिक्षण संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, राजनैतिक दलों के लोगों ने ध्वजारोहण कर वीर शहीदों को याद किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। जिसमें देशभक्ति गीत, नाटिका व नृत्य प्रस्तुत किया गया। शहर के रॉक गोल्ड एकेडमी में गणतंत्र दिवस पर चेयरमैन सुनील गोयल ने ध्वजारोहण किया। बच्चो द्वारा देशभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य, गीत, लधु नाटिका, कविताओं की शानदार प्रस्तुति दी। मौके पर वाइस चेयरमैन शिखर गोयल, स्कूल प्रबन्धक प्रियांक गोयल मौजूद रहे। शहर के श्री जैन कन्या इंटर कालेज में गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया। प्रधानाचार्या डा. रूचिता ढाका ने ध्वजारोहण किया। छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। शहर के सरस्वती विद्या मंदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.