आरा, फरवरी 9 -- आरा, निज प्रतिनिधि। धरीक्षण सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज कुल्हड़िया के विद्यार्थियों को चार माह के शिक्षण प्रशिक्षण कार्य के लिए रवाना किया गया। सोमवार को कॉलेज के सचिव सिद्धनाथ सिंह ने हरी झंडी दिखा कर डीएलएड सत्र 2024-26 द्वितीय वर्ष के छात्रा-छात्राओं को चार माह के शिक्षण प्रशिक्षण कार्य के लिए रवाना किया। बताया कि विद्यार्थियों को टीम बनाकर कई विद्यालयों में भेजा गया। इसमें मध्य विद्यालय, कायमनगर, मध्य विद्यालय (बालिका) कुल्हडिया, मध्य विद्यालय (बालक) कुल्हडिया, मध्य विद्यालय (चांदी) और उर्दू मध्य विद्यालय (कायमनगर) आवंटित विद्यालय है। सचिव ने कहा कि एनसीटीई के नियमों के अनुसार, शिक्षक प्रशिक्षण में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करना अनिवार्य है। इसके तहत छात्र मध्य विद्यालयों के अनुभवी शिक्षकों की देखरेख में पढ़ाएंगे और व्या...