हल्द्वानी, दिसम्बर 6 -- हल्द्वानी। आर्यमान विक्रम बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग में शनिवार को 'कहानी कहने को शिक्षण का प्रभावी उपकरण' विषय पर एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य मेंटर आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के प्राचार्य कमलेश जोशी ने कहानी कहने की बारीकियां, इसके विविध आयाम और कक्षा में इसका प्रभावी ढंग से उपयोग करने की तकनीक पर गहन पर चर्चा की। प्राचार्य प्रवेश मेहरा, समन्वयक गिरीश चंद्र सिंह कड़ाकोटी ने प्रतिभागियों को बताया कि इन गतिविधियों से उनकी कहानी कहने की क्षमता और कक्षा में बच्चों का ध्यान आकर्षित करने का कौशल काफी निखरा। प्रधानाध्यापिका वंदना टम्टा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...