लखीसराय, दिसम्बर 19 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में गुरुवार को प्रोजेक्ट-बेस्ड लर्निंग (पीबीएल) विषय पर एक दिवसीय जिला स्तरीय मार्गदर्शक शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप कक्षा शिक्षण को अधिक अनुभवात्मक, प्रभावी और छात्र-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से डिस्ट्रिक्ट डीपर इंटरवेंशन के तहत आयोजित की गई।इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, डायट की प्राचार्या डॉ. वंदना कुमारी, संभाग प्रभारी अमित कुमार तथा मंत्रा4चेंज संस्था के प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए संकुल स्तरीय मार्गदर्शक शिक्षकों ने कार्यशाला में उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यशाला में बताया गया कि बिहार में लखीसराय पहला जिला है...