लखनऊ, फरवरी 12 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ की बैठक गुरुवार को स्थानीय कार्यालय में हुई। प्रदेश अध्यक्ष विजय द्विवेदी एवं महासचिव अवधेश मिश्रा ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि शिक्षणेत्तर कर्मियों को कैशलैस चिकित्सा सुविधा से वंचित किया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि विरोध स्वरूप काली पट्टी बांध कर शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषदीय परीक्षाओं में दायित्वों का निर्वहन करेंगे। बैठक में आलोक सिंह चौहान, संतोष सिंह, मुकेश सैनी, दीपेश श्रीवास्तव, रामचंद्र श्रीवास्तव, उत्तम शुक्ला, विनोद विश्वकर्मा, महावीर प्रसाद श्रीवास्तव, रूपेश दीक्षित, रविकांत द्विवेदी समेत अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...