प्रयागराज, जनवरी 19 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के मालवीय मिशन शिक्षण प्रशिक्षण केंद्र की ओर से 12 दिनी रिफ्रेशर कोर्स का शुभारंभ सोमवार को हुआ। अध्यक्षता केंद्र के निदेशक एवं प्राचार्य प्रो. आनंद शंकर सिंह ने की। मुख्य अतिथि प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल ने शिक्षण के बदलते स्वरूप, डिजिटल उपकरणों के प्रभाव और एनईपी-2020 से जुड़े मूल सिद्धांतों पर विस्तार से चर्चा की। डॉ. प्रतीक राज (एसोसिएट प्रोफेसर, यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन) ने शोध के विभिन्न प्रकारों पर प्रकाश डाला, जबकि डॉ. एपी त्रिपाठी ने शोध प्रक्रिया की वैज्ञानिक पद्धति को स्पष्ट किया। संचालन डॉ. मनोज कुमार दुबे ने किया। कार्यक्रम में देश के 18 राज्यों से लगभग 200 प्रतिभागी शामिल हुए। इय अवसर पर डॉ. विवेकानंद त्रिपाठी, डॉ. अंजना श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

हिंदी...