जौनपुर, दिसम्बर 15 -- जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नए प्रदेश उपाध्यक्ष बने राजेश सिंह मुन्ना का स्वागत तथा परिचय समारोह नगर के एक होटल में रविवार को आयोजित किया गया। शिक्षक साथियों ने नव नियुक्त उपाध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया। राजेश सिंह ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी शिक्षक के साथ अन्याय नहीं होने देंगे और शिक्षक हितों की रक्षा में सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने संघ को मजबूत बनाने और पूरे प्रदेश में शिक्षकों को संगठित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संजय सिंह जिला संयोजक, सत्य प्रकाश मिश्रा सह संयोजक, डॉ. विजय रघुवंशी, रमेश सिंह रामा, रुद्रसेन सिंह राणा, सिनिद्ध कुमार सिंह, डॉ. हेमंत सिंह, जनार्दन सिंह, अखिलेश यादव, मनीष गुप्ता ...