गोपालगंज, मई 16 -- - खिड़की ,पलंग, बक्सा, अटैची, कपड़ा सहित अन्य समान को किया गया जब्त दस जनवरी को बदमाशों ने शिक्षक अरविंद यादव की गोली मारकर कर दी थी हत्या उचकागांव,एक संवाददाता। शिक्षक अरविंद यादव की गोली मारकर हुई हत्या मामले में गुरुवार को पुलिस ने अप्राथमिकी फरार अभियुक्त विकास यादव के घर की कुर्की जब्ती की कार्रवाई की। थाना क्षेत्र के झीरवा नदी टोला के समीप विद्यालय जाने के क्रम में 10 जनवरी को बदमाशों ने शिक्षक अरविंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में एडीजेएम वन ने बीते 24 मार्च को फरार चल रहे अप्राथमिकी अभियुक्त विकास यादव के घर पर इश्तेहार चिपकाने के लिए आदेश जारी किया था। पुलिस ने बीते चार अप्रैल को थाना क्षेत्र के लुहसी गांव में पहुंच कर फरार चल रहे अभियुक्त विकास यादव के घर पर इश्तेहार चिपकाने की कार्रवाई करते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.