साहिबगंज, फरवरी 9 -- तीनपहाड़। तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के जोंका में हुई रिटायर शिक्षक निर्भय कुमार राय हत्याकांड की जांच रविवार को फॉरेंसिंग एक्सपर्ट व दुमका से पहुंची डॉग स्क्वायड टीम ने की। रविवार की सुबह ही दोनों टीम घटनास्थल शिक्षक के घर पहुंच कर छानबीन की। रिटायर शिक्षक निर्भय कुमार राय (66) का शव बीते शनिवार की शाम करीब चार बजे उनके घर से बरामद हुआ था। वे अपने घर पर अकेला ही रहा करते थे। वे वर्ष 2019 में उधवा प्रखंड के चौकीढाब मध्य विद्यालय से सेवानिवृत हुए थे । सेवानिवृति के बाद से वे कई सामाजिक कार्य में सक्रिय थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दुमका से आए डॉग स्क्वायड टीम के उमेश कुमार पांडेय व राहुल कुमार ने लेमसी नामक खोजी कुत्ते की मदद से घटनास्थल के पास अपराधियों का सुराग ढुंढने का प्रयास किया। लेमसी मृतक के घर के सामने से निकल कर कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.