कटिहार, फरवरी 7 -- फलका, एक संवाददाता फलका थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बरेटा चौक के शिक्षक से एक व्यक्ति द्वारा रंगदारी की मांग करने एवं नहीं देने पर स्कूल में घुसकर जान से मारने की धमकी देने की घटना में पुलिस ने आरोपी युवक को गुरुवार की देर रात छापेमारी कर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष रवि कुमार राय ने बताया कि बीते दिनों प्राथमिक विद्यालय बरेटा चौक के शिक्षक विनय कुमार रजक ने बरेटा चौक निवासी विनोद मंडल के विरुद्ध हथियार के साथ स्कूल परिसर में घुस कर गाली-गलौज और मारपीट करने तथा शिक्षक से प्रति माह दस हजार रुपये की रंगदारी की मांग करने को लेकर मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गुरुवार की देर रात छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक पर पूर्व में भी आपराधिक मामला दर्ज है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.