मुंगेर, मार्च 18 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। जेआरएस कॉलेज जमालपुर के एनएसएस इकाई और नेहरू युवा केन्द्र मुंगेर के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को विकसित भारत युवा संसद 2025 के दो दिवसीय मेगा आयोजन का शुभारंभ हुआ। अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य प्रो डॉ देवराज सुमन ने की। मुख्य अतिथि मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो संजय कुमार थे। मौके पर कुलपति ने कहा कि विकसित भारत युवा संसद 2025 में शिरकत करने वाले सभी युवा प्रतिभागियों की बड़ी संख्या को जानकर आश्चर्यचकित हूं और खुश भी हूं। वहीं कार्यक्रम के को-ऑर्डिनेटर मुनींद्र कुमार सिंह ने बताया कि पूरे बिहार में मुंगेर विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम में अपना पंजीयन कराते हुए माई भारत पोर्टल पर हमें सर्वोच्च चौथे स्थान पर रखा है। इतने प्रतिभागियों का युवा संसद 2025 में प्रतिभाग कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.