चाईबासा, मई 11 -- चाईबासा। झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा रविवार को शिक्षक सम्मान सम्मेलन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आदिवासी हो समाज कला एवं संस्कृति भवन हरीगुटू में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में चाईबासा विधायक सह राज्य के राजस्व एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा शामिल हुए। अतिथियों ने कार्यक्रम का उद्घाटन दीप जला कर किया गया। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए कई शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...