महाराजगंज, नवम्बर 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा ब्लॉक संसाधन केंद्र में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा शिक्षा उन्नयन संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें ब्लॉक क्षेत्र के सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। संघ के जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी ने इसका शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक आदित्य नारायण त्रिपाठी, योगेंद्र नारायण, प्रेमलाल पटेल, रामकेशव दास, रामधनी मौर्य, कोइली देवी, बाबूराम, हरिकेश्वर पटेल, सुरेंद्र पांडेय को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विशिष्ठ अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सिसवा वंशीधर सिंह ने शिक्षा से सम्बंधित शासन की नीतियों के संदर्भ में विस्तार से जानकारी प्रदान किया। इसके उपरांत शिक्षक संघ के सिसवा ब्लॉक अध्यक्ष सत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.