शाहजहांपुर, जनवरी 14 -- यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) ने शिक्षक समायोजन प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष विनीत कुमार गंगवार और जिला महामंत्री हरिशंकर के नेतृत्व में शिक्षक कलेक्ट्रेट पहुंचे और बिंदुवार समस्याएं रखीं। यूटा ने बताया कि 14 नवंबर 2025 के शासनादेश और हाईकोर्ट के आदेशों के विपरीत समायोजन किया गया है। यह भी आरोप लगाया कि कनिष्ठ शिक्षकों के समायोजन पर रोक के बावजूद उन्हें समायोजित किया गया और विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया स्पष्ट नहीं है। ज्ञापन सौंपने वालों में मनोज शर्मा, मसरूफ अली, पृथ्वी राज, अवनीश कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...