बरेली, फरवरी 19 -- बरेली। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ ने मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर शिक्षकों के समायोजन में दी गई आपत्तियों का निरस्तारण कराये जाने की मांग की है। मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा का कहना है, समायोजन-3 में प्रभावित शिक्षकों से प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण नहीं किया गया है। आरटीई अनुसार छात्र शिक्षक अनुपात, विषय शिक्षक, वरिष्ठता का निर्धारण संबंधित विकास क्षेत्रों के कार्यालय स्तर किया है। शिक्षकों की जो आपत्तियां हैं, उसके अनुसार निरस्तारण का समायोजन प्रक्रिया को पूर्ण कराया जाये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...