काशीपुर, दिसम्बर 22 -- काशीपुर, संवाददाता। राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के मंडल स्तरीय दो दिवसीय अधिवेशन के पहले दिन आयोजित शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि शिक्षक समाज का महत्वपूर्ण अंग है, जो अपनी पीड़ा सहते हुए भी पूरे समर्पण भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करता है। सोमवार को उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के प्रेक्षागृह में आयोजित दो दिवसीय अधिवेशन व शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक शिव अरोरा एवं कार्यक्रम अध्यक्ष मेयर दीपक बाली ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामसिंह चौहान एवं प्रदेश महामंत्री रमेश चंद्र पैन्यूली ने कहा कि शिक्षकों से जुड़े कई प्रकरण शासन स्तर पर लंबे समय से लंबित हैं, जिनकी सरकार और विभाग द्वारा लगातार अनदेखी की जा रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.