अयोध्या, अप्रैल 5 -- अयोध्या। शिक्षक समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी ने जिला कार्यकारिणी एवं ब्लॉक इकाइयों की सिविल लाइन स्थित एक होटल में संयुक्त बैठक की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न ब्लॉकों के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया और शिक्षक समस्याओं के निराकरण तथा सदस्यता अभियान पर व्यापक की गई। संचालन जिला मंत्री चक्रवर्ती सिंह ने किया। बैठक में जिला मंत्री ने शिक्षक समस्याओं के निराकरण न होने पर आक्रोश व्यक्त किया। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार भारती, जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, अजय सिंह, संतोष यादव, धीरज शुक्ल, अविनाश पांडेय, शैलेंद्र वर्मा, महेंद्र यादव, सत्येंद्र गुप्त, अरविंद पाठक, अनिल सिंह, समीर सिंह, रविंद्र गौतम, भगवती यादव, रवींद्र वर...