हापुड़, अप्रैल 30 -- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसमें विभिन्न समस्याओं पर विचार हुआ। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह शिशौदिया ने बताया कि शिक्षक समस्याओं को लेकर 1 मई को शिक्षक दोपहर 1:30 बजे से बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन प्रमोशन एवं कैशलैस चिकित्सा सुविधा का लाभ नहीं मिलने पर शिक्षकों में भारी रोष व्याप्त है। जिला मंत्री नीरज चौधरी ने शिक्षकों के उत्पीड़न के विरोध में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शिक्षकों से धरना प्रदर्शन में पंहुचने का आह्वान किया। जिला संरक्षक इशरत अली द्वारा कोरोना में एक घंटे अतिरिक्त बढ़ाई गई समय सीमा को समाप्त करने एवं शिक्षकों के चयन वेतनमान के लिए पोर्टल को सक्रिय करने की मांग की गई। जिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.