आजमगढ़, मार्च 20 -- अहरौला, हिन्दुस्तान संवाद। अहरौला ब्लॉक सभागार में बुधवार को शिक्षा विभाग की तरफ से 'हमारा आंगन, हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानों के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शकील अहमद ने कहा कि बच्चों के विकास और उनके भविष्य को संवारने के लिए साथ-साथ उनके परिवार के सपनों को साकार करने का काम शिक्षक कर रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि एक शिक्षक ही हैं, जो माता-पिता के बाद छात्रों के लिए सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि शिक्षित बच्चे, स्वच्छ बच्चे और स्वस्थ बच्चे का प्रयास क्रियान्वित करना होगा। आगे जाकर देश का बहुत ही अच्छा विकास होगा। इस अवसर पर आरएन सेल्ही, कृष्ण कुमार शुक्ला, एडीओ पंचायत अम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.