बाराबंकी, दिसम्बर 4 -- रामनगर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की रामनगर इकाई का संगठन विस्तार किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश शुक्ल ने बताया कि सर्वसम्मति से शिवाकांत दीक्षित को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, देवेश प्रताप को ब्लॉक उपाध्यक्ष, जफर बेग को कोषाध्यक्ष और कुलदीप वर्मा को संगठन मंत्री मनोनीत किया गया। इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान करते हुए शुभकामनाएं दी गईं। ब्लॉक महामंत्री मनीष मौर्य ने अपने संबोधन में सभी पदाधिकारियों से संगठन, शिक्षा एवं शिक्षक हित में कार्य करते हुए संघ को गतिशीलता प्रदान करने में सहयोग देने की अपेक्षा की। इसी क्रम में सभी पदाधिकारियों ने संगठन तथा शिक्षक हित में सदैव तत्पर रहने और सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में छविराम, दीपक वर्मा, वीरेंद्र मौर्य, हितेश शुक्ल, गिरीश गौतम,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.