कानपुर, जनवरी 4 -- कानपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) का प्रांतीय सम्मेलन किशोरी रमण इंटर कॉलेज, मथुरा में होगा। इसके लिए शिक्षा निदेशक ने सम्मेलन में जाने वालों के लिए 08 से 10 जनवरी तक विशेष अवकाश स्वीकृत किया है। सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, सांसद हेमा मालिनी और निदेशक डॉ. महेंद्र देव उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी नगर अध्यक्ष राकेश तिवारी और मंत्री अनिल सचान ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...