दरभंगा, दिसम्बर 14 -- दरभंगा। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष संजय कुमार झा, प्रधान सचिव श्रीनारायण मंडल, श्यामानंद आजाद सहित दर्जनों शिक्षक संघ प्रतिनिधियों ने बताया कि प्राथमिक शिक्षक संघ भवन, लहेरियासराय के प्रवेश द्वार पर नगर निगम की ओर से नाले पर दुकान का निर्माण किया जा रहा है। इससे संघ भवन का प्रवेश द्वार पूरी तरह बंद होने की स्थिति में पहुंच चुका है। इसे लेकर एक शिष्टमंडल ने नगर आयुक्त से मुलाकात भी की, लेकिन उन्होंने इस पर किसी भी प्रकार का आश्वासन देने से इनकार कर दिया। इसके बाद शिक्षक संघ के शिष्टमंडल की ओर से इस मामले को लेकर डीएम व एसडीओ को भी आवेदन दिया गया है। सोमवार को शिक्षक संघ का शिष्टमंडल पूर्व राजस्व व भूमि सुधार मंत्री सह नगर विधायक संजय सरावगी से मिलकर इस समस्या को रखेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.