अल्मोड़ा, फरवरी 16 -- अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की धौलादेवी इकाई ने विभिन्न मांगों को लेकर उप शिक्षाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। एरियर, वेतन विसंगति, जीपीएफ पासबुक पंजिका, अंकना, सर्विस बुक, अद्यतन आदि विषयों पर बात रखी। उन्हें शिकायतों पर उप शिक्षाधिकारी ने निराकरण का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में हरीश पांडे, भूपेंद्र प्रसाद, राजेंद्र गैड़ा, अनीता गोस्वामी, मनोज कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...