शाहजहांपुर, जनवरी 6 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री श्रीकांत मिश्रा के आवास पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ लगातार आठ बार शिक्षक एमएलसी रहे ओम प्रकाश शर्मा की जयंती मनाई गई। जिला मंत्री व जिलाध्यक्ष भुवनेश कुमार सिंह चौहान द्वारा ओपी शर्मा के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ओपी शर्मा जैसा विराट व्यक्तित्व बार-बार जन्म नहीं लेता। इस अवसर पर रोशन लाल, रमन उपाध्याय, सतीश कुमार, मुकेश परिहार,राम गोपाल, विवेक प्रताप जिला कोषाध्यक्ष आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...