महाराजगंज, फरवरी 22 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक व टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया से जुड़े पदाधिकारियों की पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में बैठक हुई। इसमें ब्लॉक कार्यसमिति और संघर्ष समिति सदर के पदाधिकारी शामिल हुए। अध्यक्षता बैजनाथ सिंह व संचालन ब्लॉक मंत्री अखिलेश पाठक ने किया। इस दौरान विरोध की रूपरेखा बनाई गई। इस दौरान ब्लॉक मंत्री ने बताया कि 22 फरवरी को 2 बजे से 4 बजे तक एक्स पर ट्विटर अभियान, 23 से 25 फरवरी तक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करना है और 26 फरवरी को जिला मुख्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा। बैजनाथ सिंह ने कहा कि हम सभी तय कार्यक्रम के अनुसार 22 फरवरी को ट्विटर के माध्यम से इस अन्याय का विरोध करेंगे और सरकार को झुकने के लिए मजबूर कर देंगे। 23 से...