मुरादाबाद, फरवरी 11 -- मुरादाबाद। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने सांसद जयंत चौधरी के शिक्षक भर्ती और टीईटी परीक्षा संबंधी बयान पर कड़ा ऐतराज जताया है। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को शिक्षक भवन में जुटे सैकड़ों शिक्षकों ने सांसद का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ मुरादाबाद ने शिक्षक भवन दांग परिसर पर में केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी का पुतला फूंका। साथ ही उनके बयान की प्रतियां जलाईं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से समस्त शिक्षकों को टीईटी अनिवार्य किए जाने के निर्णय के विरोध में लगातार विरोध किया जा रहा है। संगठन के आह्वान पर पिछले संसद सदन से पहले समस्त सांसदों को आरटीई एक्ट के बाद नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता के विरोध में ज्ञापन दिया गया था। इस पर सकारात्मक जवाब दिए गए...