मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 16 -- मुजफ्फरपुर। परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रमंडलीय संगठन प्रभारी लखन लाल निषाद ने मंगलवार को कहा कि बिहार के लगभग 72,000 विद्यालयों में प्रधानमंत्री पोषण योजना अंतर्गत प्रत्येक शुक्रवार को अंडे का वितरण बच्चों के बीच में करना है। नवंबर से ही अंडे के रेट में बेतहाशा वृद्धि हो गई है। अंडा आठ रुपये प्रति पीस मिल रहा है। शिक्षा विभाग पांच रुपये पीस के हिसाब से राशि दे रहा है। शिक्षक संघ ने विभाग से आग्रह किया है कि नवंबर माह से अंडे का आठ रुपये पीस की दर से भुगतान किया जाए ताकि प्रधानाध्यापक को अपने निजी कोष से खर्च न करना पड़े।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.