हापुड़, अगस्त 31 -- हापुड़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शनिवार दोपहर लंबित मांगों को लेकर डीआईओएस कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने 22 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। शनिवार दोपहर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के जिलाध्यक्ष सुधीर यादव के नेतृत्व में अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्रित होकर डीआईओएस कार्यालय पहुंचे। यहां विभिन्न मांगों को लेकर कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। माध्यमिक शिक्षकों ने बताया कि सभी सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का राजकीयकरण किया जाए। प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को लागू किया जाए। भ्रष्टाचार को रोकने के लिए शिक्षा विभाग के सभी कार्यालयों में ई फाइलिंग लागू किया जाए। सहायता प्राप्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.