रांची, जनवरी 3 -- रांची, विशेष संवाददाता। मारवाड़ी कॉलेज शिक्षक संघ का चुनाव शनिवार को हुआ। नामांकन वापसी की प्रक्रिया के बाद सभी पदों पर केवल एक-एक उम्मीदवार शेष रहने के कारण शिक्षक संघ के सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में डॉ. अवध बिहारी महतो अध्यक्ष, संतोष रजवार उपाध्यक्ष, जय प्रकाश रजक सचिव, डॉ. घनश्याम प्रसाद संयुक्त सचिव और डॉ. राहुल कुमार कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। निर्वाचन के पश्चात नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार से शिष्टाचार भेंट की। प्राचार्य ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि नवगठित शिक्षक संघ कॉलेज के शैक्षणिक और प्रशासनिक विकास के साथ-साथ शिक्षक हितों के संरक्षण और संवर्धन में सक्रिय एवं रचनात्मक भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर डॉ....