मोतिहारी, फरवरी 23 -- मोतिहारी,। शहर के गांधी संग्रहालय में रविवार को बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की जिला व प्रखंड कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार राय ने की। राय ने कहा कि सरकार नियोजित प्रारंभिक शिक्षकों को 12 वर्षों की सेवा पर अगले वेतनमान (स्नातक कोटि) में प्रोन्नति देने की प्रक्रिया पूर्ण करे। स्नातक योग्यताधारी बेसिक ग्रेड शिक्षक को आठ वर्ष की सेवा पर स्नातक ग्रेड में प्रोन्नति दें। स्नातक ग्रेड शिक्षक को पांच वर्षों की सेवा के बाद मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक पद पर प्रोन्नति मिलना चाहिए। वरीय जिला उपाध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि विशिष्ट शिक्षकों के बकाया वेतन का भुगतान व विद्यालय अध्यापकों को संशोधित महंगाई भत्ता, आवास भत्ता व वार्षिक वेतन वृद्धि कर भुगतान किया जाय। प्रधान शिक्षक के वेतन संरक्षण के...