शाहजहांपुर, दिसम्बर 11 -- प्राथमिक शिक्षक संघ निगोही के द्वारा नवनियुक्त जनपद कार्यकारिणी का बीआरसी पर स्वागत किया गया। बुधवार को बीआरसी पर हुए इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष यशपाल सिंह ने शिक्षकों से एकता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए एकता की जरूरत है। पूरे जनपद में जहां भी आवश्यकता होगी,संगठन आप के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा मिलेगा। जिला कोषाध्यक्ष नितिन मिश्रा ने कहा कि शिक्षक अपने आप को कभी अकेला ना समझे। कार्यक्रम का संचालन अरुण भदौरिया ने किया। इस अवसर पर अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत भी किया गया। इस अवसर पर जिला मंत्री विजय प्रताप सिंह,जुबेर आलम,संजय भारती,शैलेंद्र राजपूत, शिवकुमार गौतम,अंकित वर्मा,सुखदेव सिंह,रतिराम,सुरेंद्र कुमार दीक्षित, वीरेंद्र शुक्ला,प्रभात सिंह,रजनीश कुमार,कुशवाहा...