फतेहपुर, दिसम्बर 24 -- बिंदकी। मलवां ब्लॉक के संसाधन केंद्र में महिला शिक्षक संघ ईकाई द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में अध्यक्ष चंपा शर्मा ने मां सरस्वती को माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। संघ की वरिष्ठ संरक्षक नीलम भदौरिया व कोषाध्यक्ष मोनिका सिंह ने पदाधिकारियों को प्रोत्साहित किया। महिला सशक्तिकरण, चुनौतियों और भविष्य की दिशाओ पर आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष रुचि तोमर ने किया। यहां पर तमाम शिक्षिकाएं मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...